Asia Cup 2025 Team India Squad: एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान, गिल बने उपकप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

Asia Cup 2025 Team India Squad: एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान, गिल बने उपकप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

Asia Cup 2025 Team India Squad: संयुक्त अरब अमीरात में 9 सितंबर से आयोजित एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। जबकि, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। आज मुंबई स्थित BCCI के हेडक्वार्टर में आज बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की अध्यक्षता में चीफ सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद टीम का ऐलान किया गया।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

शुभमन गिल (उपकप्तान)

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा

हार्दिक पांड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

जितेश शर्मा

जसप्रीत बुमराह

वरुण चक्रवर्ती

अर्शदीप सिंह

कुलदीप यादव

संजू सैमसन

हर्षित राणा

रिंकू सिंह

इस साल होगा एशिया कप का 17वां संस्करण

एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए एशिया कप 2025 इस बार T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा। इसकी मेजबानी अधिकारिक रूप से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। फिलहाल, किस मैच का आयोजन किस वेन्यू पर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *